पटियाली: दरियावगंज में प्रतीक्षालय पर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण, आम जनमानस को हुई परेशानी
जनपद कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र के दरियागंज में एक प्रतीक्षालय पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है ऐसे में राहगीरों को समस्या होती है,लेकिन दुकानदारों पर कार्यवाही नहीं हो रही जिसकीं वजह से दुकानदारों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं,यह तस्वीरें आज शुक्रवार समय करीव 11 बजे की बताई जा रही हैं।