हरिहरगंज: झारखंड भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का हरिहरगंज में स्वागत, सेवा संकल्प यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
झारखंड भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के हरिहरगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में कौवाखोह स्थित हरिहरनाथ टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इसके बाद हरिहरगंज स्थित नयन होटल सह रेस्टोरेंट सभागार में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला देकर स्वागत किया।