सोहागपुर: महात्मा गांधी स्टेडियम में विश्व विकलांग दिवस पर कलेक्टर ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
महात्मा गांधी स्टेडियम में विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंडों से आए 150 दिव्यांग विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता और अन्य खेलकूद गतिविधियों में भाग लिया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उप संचालक सामाजिक न्याय प्रज्ञा मरावी, उपस्थित रही।