बक्सर: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में DM अंशुल अग्रवाल ने कहा, बच्चों के पठन-पाठन के लिए स्टडी कॉर्नर विकसित करें
Buxar, Buxar | May 31, 2025 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में बक्सर जिला अंतर्गत आदर्श शिशु मध्य विद्यालय कोइरपुरवा बक्सर एवं मध्य विद्यालय महदह में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आदर्श शिशु मध्य विद्यालय कोइरपुरवा में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा अभिभावकों को अवगत कराया गया कि 1 जून 2025 से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहा है.