बक्सर: पेप्सिको कंपनी में ठेकेदारी के वर्चस्व को लेकर संतोष सिंह की हत्या, 3 गिरफ्तार: समाहरणालय में एसपी की प्रेस वार्ता
Buxar, Buxar | May 31, 2025 वासुदेवा थाना क्षेत्र के अमीरपुर स्थित कुशवाहा टोला निवासी व पेप्सीको कंपनी के ठेकेदार संतोष कुमार सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है. संतोष की हत्या कंपनी ठेकेदारी में वर्चस्व को लेकर कराई गई है. इस कांड का मुख्य आरोपी पूर्व जिला परिषद सदस्य व वर्तमान जिप सदस्य कुसुम देवी के पति शशिधर सिंह उर्फ मुन्ना यादव हैं.