प्रतापगढ़: फत्तूपुर गांव में आम तोड़ने के विवाद में विवाहिता को लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने का आरोप
फतूपुर गांव निवासिनी राधा देवी पत्नी रोहित ने रविवार की दोपहर करीब 3:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वह गांव स्थित बाग में आम तोड़ने गई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोगों ने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षियों ने मां-बहन की गाली देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।