डुमरा: सीतामढ़ी में महिला थाना पुलिस की सख्ती: स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड पर चलाया सुरक्षा अभियान
युवतियों एवं छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से महिला थाना पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों, पार्क में पहुंचकर युवतियों को सुरक्षा का भरोसा दिया।