झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम सिंहभूम चाईबासा पुलिस के समक्ष सारंडा के बीहड़ से भाकपा माओवादी संगठन के 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें एक महिला नक्सली और नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।