चाईबासा: सरहुल पर्व पर उरांव समाज द्वारा मेरी टोला में समारोह आयोजित कर शहर में निकाली गई शोभायात्रा
सरहुल पर्व पर उरांव समाज द्वारा मेरी टोला चौक में समारोह आयोजित किया गया । समारोह में मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा सरहुल प्रकृति की पूजा का पर्व है । इसे हमे भाईचारे के साथ मनाना चाहिए । सभा को सांसद गीता कोड़ा , पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई , नगर पार्षद की पूर्व अध्यक्ष गीता बालमुचू , चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के नितिन प्रकाश ने संबोधित किया । उपस्थित थे । इसके बाद शहर के सभी उरांव अखाड़ों से पारंपरिक तरीके से शोभा यात्रा निकाली गई । इसके अलावा चाईबासा पुलिस लाईन से भी शोभायात्रा निकाली गई ।