चाईबासा: राज्य के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने लिया सरहुल शोभायात्रा में भाग, कहा हमें प्रकृति और संस्कृति से जोड़े रखता है सरहुल
आदिवासी उरांव सरहुल पूजा समिति की ओर से मेरीटोला में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा उपस्थित होकर सरहुल शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। मौके पर मंत्री ने क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि, हरियाली, अच्छी फसल व वैश्विक महामारी से बचाव के लिए मंगलकामना की।