चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं चाईबासा जागृति शाखा द्वारा गंगौर महोत्सव का धूमधाम से हुआ आयोजन
मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा और चाईबासा जागृति शाखा ने गुरुवार को धूमधाम से गंगौर महोत्सव का आयोजन किया।समारोह की शुरुआत ठीक 4:30 बजे स्थानीय रूंगटा मैरिज हाउस से भवय शोभा यात्रा निकली गई। यह यात्रा मधुर संगीत के साथ सजीव और उत्सवजनक माहौल में पूरे शहर में भ्रमण करते हुए शिवा तालाब में संपन्न हुई। इस शोभा यात्रा में समाज की 150 से अधिक महिलाएं सम्मिलित हुई