चाईबासा: बासा टोंटो में तेज गति की ट्रक की चपेट में आने से बिजली विभाग के दो कर्मी की हुई मौत , सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम
बासा टोंटो में मालवाहक ट्रक की चपेट में आ कर मोटरसाइकिल सवार बिजली विभाग के दो कर्मी 26 वर्षीय संजय दास और 28 वर्षीय शिवा भंज की घटना स्थल पर मौत हो गई है । दोनो व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र में घरों में बिजली का मीटर लगाने वाली कंपनी में काम करते थे । घटना के समय दोनो नए ग्राहकों के घर में टोंटो घाघरी क्षेत्र में बिजली मीटर लगाने के लिए गए थे । मुफस्सिल थाना पुलिस ने मृतकों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों को सौंप दिया है ।