विकासनगर: EMS कंपनी की लापरवाही आई सामने, बिना बोर्ड के खोदे गड्ढे में गिरी कार
विकासनगर। विकासनगर में विकास कार्यों में जुटी ईएमएस (EMS) कंपनी की एक बड़ी लापरवाही का मामला उजागर हुआ है। कंपनी द्वारा सड़क पर निर्माण कार्य हेतु खुदाई की गई थी, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर वहां कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई। सूचना के अभाव में एक कार सवार अनियंत्रित होकर सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरा।
इस घटना ने कंपनी की कार्यप्रणाली और जनसुरक्षा के प्रति उनकी संजीदगी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस प्रशासनिक अनदेखी को लेकर भारी रोष व्याप्त है।