देहरादून: एश्ले हॉल पर नगर निगम का अतिक्रमण 'हटाओ अभियान', भारी मात्रा में सामान जब्त!
देहरादून। राजधानी में बढ़ते अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम ने आज सख्त रुख अपनाते हुए एश्ले हॉल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। निगम की टीम ने फुटपाथों और सार्वजनिक मार्गों को बाधित करने वाली अवैध रेहड़ियों, गन्ने के रस की मशीनों और रेडियो को अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।