नई टिहरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुलकर नाराजगी जताई और उनका घेराव किया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लामरीधार क्षेत्र में स्वीकृत आयुष अस्पताल का निर्माण नहीं कराया गया, बल्कि उसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की कोशिश की गई। इस मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला।
इस दौरान टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के खिलाफ भी नाराजगी सामने आई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की उपेक्षा, लंबित विकास कार्यों और संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुए इस विरोध ने टिहरी भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष की चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
#Tehri #TehriGarhwal #Uttarakhand #BJP #MahendraBhatt #KishoreUpadhyay #AyushHospital #PoliticalNews #UttarakhandNews #PahadSamachar