Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
Thetelecastnews
#नैमिषारण्य चक्र तीर्थ से आरती का प्रसारण #Live
Hardoi, Hardoi
| Nov 14, 2026
#नैमिषारण्य
#live
MORE NEWS
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2026
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2026
🚨 हरदोई से बड़ी खबर | सिद्धार्थ नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत से मचा हड़कंप! इलाज के दौरान महिला और नवजात ने गंवाई जान, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित सिद्धार्थ नर्सिंग होम में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां प्रसव के दौरान इलाज के बीच जच्चा और नवजात बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और निजी अस्पतालों में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। आखिर इलाज के दौरान ऐसी कौन-सी परिस्थितियां पैदा हुईं, जिनमें मां और नवजात दोनों की जान चली गई? क्या अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध थीं? क्या इलाज के दौरान सभी आवश्यक चिकित्सा मानकों का पालन किया गया? सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन दो मौतों की जिम्मेदारी किसकी है? अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर टिकी हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कर अस्पताल के चिकित्सकीय दस्तावेजों, उपचार प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की जानी चाहिए। मृत्यु के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट सामने आना बेहद जरूरी है। यदि जांच में कोई लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 🔴 जिलाधिकारी हरदोई एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग। 📢 जनता की आवाज, जनहित के मुद्दे — City News 24 Live बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए हमें फॉलो करें। #HardoiNews #Hardoi #SiddharthNursingHome #UPNews #HealthDepartment #DMHardoi #CMOHardoi #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Nov 14, 2026
💔 **खेत में काल बना रोटावेटर! 38 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।** लखीमपुर खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव में शुक्रवार को खेत की जुताई के दौरान ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से 38 वर्षीय किसान फिरासुद्दीन पुत्र लियाकत की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी हीना 15 वर्ष, तौफीक 12 वर्ष, तासीब 8 वर्ष और सबसे छोटा बच्चा महज एक साल का है। परिवार के हिस्से में सिर्फ पांच बीघा जमीन है। पिता की मौत के बाद अब इन मासूमों के भविष्य और परिवार के भरण-पोषण पर संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। **एक हादसा… और चार बच्चों का बचपन पिता के साये से महरूम हो गया।**
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2026
🚨 हरदोई से बड़ी खबर | मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माधवगंज थाना क्षेत्र के तापनौर में दलितों के साथ मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप। हरदोई जनपद के थाना माधवगंज क्षेत्र के तापनौर गांव से मारपीट का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि गांव में दलित समुदाय के लोगों के साथ ठाकुर समुदाय के कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। वायरल वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ उठाए गए कदमों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल: क्या वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी? क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी? फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। 📢 प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय मिले। 📍 स्थान: तापनौर, थाना माधवगंज, जनपद हरदोई City News 24 Live बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए हमें फॉलो करें। #HardoiNews #Madhoganj #DalitNews #ViralVideo #UPPolice #Hardoi #CityNews24Live #Justice
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2026
ट्रेन में टीटी ने आर्मी वालो से की बदसलूकी वीडियो हुआ वायरल ❓❓ क्या देश की आर्मी के साथ ऐसा करना चाहिए अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें 👇👇👇
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2026
पुलिस मुठभेड़ में चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 1.45 लाख की नकदी बरामद लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा चार मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त बाइक और अवैध असलहे भी मिले हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्विलांस, एसओजी, स्वाट और कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान घटना में संलिप्त चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 1,45,730 रुपये की नकदी, चार मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस और अन्य पुलिस टीमों को लगाया गया था। संयुक्त टीम ने सूचना और सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट की रकम और घटना से जुड़े अन्य सामान बरामद हुए। क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस टीम ने समन्वित कार्रवाई करते हुए लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2026
परेड में पुलिस कर्मियों ने लगाई दौड़
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2026