Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
ewn24newsgmail.com
आंखों के इलाज को बाहर जाने की नहीं जरूरत, Eyeone विजन सेंटर कांगड़ा में मिल रही सुविधाएं https://youtu.be/QRhJyvNK5OA #eyeone #visioncenter #kangra #Ghurkari #palampurroad #Gitanjlisoodsirkek #eyeshospital #cataractsurgery #retinasurgery #latesttechnique #sundayopen #ewn24news #choiceofhimachal #himachallatestnews #himachal #himachalnews #himachalbreakingnews #HimachalPradesh #EyeHealth #EyeCareTips #HealthTips #HealthyHabits #EyeCare #HealthyEyes
Kangra, Kangra
| Aug 25, 2026
#eyeone
#visioncenter
#kangra
#ghurkari
#palampurroad
#gitanjlisoodsirkek
#eyeshospital
#cataractsurgery
#retinasurgery
#latesttechnique
#sundayopen
#ewn24news
#choiceofhimachal
#himachallatestnews
#himachal
#himachalnews
#himachalbreakingnews
#himachalpradesh
#eyehealth
#eyecaretips
#healthtips
#healthyhabits
#eyecare
#healthyeyes
MORE NEWS
सीएम सुक्खू ने कहा: आप करें तो "पुण्य" हम करें तो "पाप" #cmssukhu #kangralive
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026
ज्वालामुखी कॉलेज में नशा, TB व HIV के खिलाफ निकली जागरूकता रैली, मतियाल में लगा विशेष शिविर https://youtu.be/Q3gkDSbCwV8 #Awarenessrally #substanceabuse #TB #HIV #JwalamukhiCollege #Matiyal #HPVHA #ewn24news #choiceofhimachal #himachallatestnews #himachal #himachalnews
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026
भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक में गूंजा अग्निवीर भर्ती बंद करने का मुद्दा भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों ने अग्निवीर भर्ती को बंद करने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया और मुख्यमंत्री से मामले को केन्द्र सरकार के साथ उठाने की मांग की। कुल्लू के पूर्व सैनिक शिवदयाल सिंह ने कहा कि इस अग्निवीर योजना से युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है क्योंकि चार साल के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता है। नौकरी के बाद न तो उन्हें पेंशन की सुविधा है और न ही अन्य सुविधाएं मिलती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर योजना के मामले पर वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे और राज्य के पूर्व सैनिकों की भावनाओं को केन्द्र सरकार के पास पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर योजना से सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल प्रदेश को हुआ है और कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना तथा हमीरपुर जिलों की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि वह सेना में नियमित भर्ती के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती कोटे को भी कम किया गया है और इससे भी हिमाचल प्रदेश के युवाओं को निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि चार परमवीर चक्र जीतने वाले हिमाचल प्रदेश तथा देश के वीर जवानों के साथ अग्निवीर योजना अन्याय है। श्री सुक्खू ने कहा कि युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस में 1300 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की है और आने वाले समय में 1000 पद और भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का मुख्य आधार ग्रामीण अर्थव्यवस्था है, क्योंकि हिमाचल की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी गांव में रहती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती के उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है और दूध के दाम में भी ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ने और प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल सैनिक बहुल राज्य है और पूर्व सैनिक राज्य की धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं और कई ऐतिहासिक कदम इस दिशा में उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। इस बैठक में सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। बैठक में चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम कर्नल मनीष कुमार, मुख्य सचिव के.के.पंत, सचिव आशीष सिंहमार, प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे। .0.
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026
हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा | विपक्ष का सदन से वॉकआउट | रितेश शर्मा को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार |10 खबरें फटाफट | Himachal Breaking News | TOP 10 NEWS | https://youtu.be/5ThOFEj8Vng #ewn24news #choiceofhimachal #UnaNews #RoadAccident #PGIChandigarh #HPVidhanSabha #CongressVsBJP #HimcareScheme #HimachalPolitics #GallantryAward #Kangra #Jwalamukhi #PresidentAward #HimachalPride #ShimlaPolice #DrugBust #Dehradun #CrimeNews #Palampur #Chamba #LandslideAlert #StylotermesFavolus#PalampurUniversity #AgricultureNews #CannabisCultivation #HPPolicy #HimachalPradeshNews #BreakingsNews
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026
बड़ी घोषणा: 2 लाख गरीब परिवारों को हर महीने ₹1,500 और 300 यूनिट मुफ्त बिजली #kangralive मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 2 अक्टूबर से ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने जा रही है। योजना के तहत गरीबी में जीवन गुजार रहे 2 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। इनमें करीब 90 हजार ऐसे परिवार शामिल हैं, जिन्हें आज तक किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला और जो कभी IRDP श्रेणी में भी नहीं आए। सरकार के मुताबिक इन 2 लाख परिवारों को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता के साथ 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। 📍 हिमाचल प्रदेश की गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा। #HimachalPradesh #SukhvinderSinghSukhu #CMSSukhu #HimachalNews #Dehra #KangraLive #मुख्यमंत्री #हिमाचलप्रदेश
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026
अटैची भरकर नौ विधायक खरीदने की राजनीति हमने नहीं की: CM सुक्खू #हिमाचलप्रदेश #cmssukhu #SukhvinderSinghSukhu #kangralive #HimachalNews शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और किसी भी मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को बचाने का काम नहीं किया जाएगा। भाजपा के अटैची लेकर किए गए प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि “भाजपा की तरह अटैची भरकर नौ विधायक खरीदने की राजनीति हमने नहीं की।” उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल की राजनीति में अटैची की परंपरा भाजपा लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से जुड़ा मामला जनता के सामने रहा है और आने वाले समय में इसकी सच्चाई भी सामने आएगी। सुक्खू ने कहा कि भाजपा आज भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठा रही है, लेकिन उनकी सरकार ने पिछले करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां जब किसी मामले में दस्तावेज या जानकारी मांगती हैं तो उसे उपलब्ध करवाने में किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने हिमकेयर योजना और अन्य मामलों की जांच का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने स्वयं कई लोगों के खिलाफ आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि जब उन्हीं मामलों की जांच आगे बढ़ रही है तो अब भाजपा को परेशानी क्यों हो रही है। सुक्खू ने स्पष्ट किया कि सरकार किसी को बचाने वाली नहीं है और जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि “भाजपा ने क्या किया और किस तरह की राजनीति की, उसकी सच्चाई भी अब जनता के सामने आएगी।” मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर वह खुद तय करेगी कि प्रदेश में किस तरह की राजनीति होनी चाहिए। सुक्खू ने भाजपा के अटैची प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को खाली अटैची लेकर प्रदर्शन करने के बजाय अगर उनमें प्याज और चीनी भरकर जनता को बांटनी चाहिए थी, तो इससे आम लोगों को राहत मिलती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महंगाई और जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य हिमाचल में पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त शासन देना है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हितों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर राजनीतिक दबाव बनाने और जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि किसी के खिलाफ आरोप हैं तो जांच का सामना करना चाहिए और यदि वह निर्दोष है तो जांच में सहयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद हिमाचल की राजनीति में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के संकेत हैं। भाजपा जहां सरकार पर भ्रष्टाचार और विभिन्न मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रही है, वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू इन आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष के पिछले राजनीतिक घटनाक्रमों पर पलटवार कर रहे हैं।
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026
पेट्रोल पंप पर हमले का CCTV फुटेज सामने आया, पुलिस की देरी पर उठे सवाल #kangralive #Jawalamukhi ज्वालामुखी। देहरा मार्ग पर अष्टभुजा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार शाम करीब 7:55 बजे मारपीट और हमले की घटना सामने आई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग पेट्रोल पंप पर विवाद और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी। कर्मचारियों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। कर्मचारियों ने बताया कि पेट्रोल पंप से ज्वालामुखी पुलिस थाना करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में उनका सवाल है कि इतनी कम दूरी होने के बावजूद पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में इतना समय क्यों लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचती, तो संभव है कि हमले में शामिल आरोपियों को आसपास के क्षेत्र में ही पकड़ा जा सकता था। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और मामले की जांच का इंतजार है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई और घटना में शामिल लोगों की पहचान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Kangra, Kangra | Aug 25, 2026