अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे स्थित प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।