Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
adhimachali73
Chamba, Chamba
| Sep 4, 2026
MORE NEWS
Chamba, Chamba | Sep 4, 2026
Chamba, Chamba | Sep 4, 2026
Chamba, Chamba | Sep 4, 2026
Chamba, Chamba | Sep 4, 2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर चंबा के बाजार में शोभा यात्रा निकाली गई
Chamba, Chamba | Sep 4, 2026
Him Drishti TV Chamba👉 ************************* #राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के तहत 50 से अधिक पौधारोपण* #चंबा, 4 सितंबर 2026: राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी में ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्षा श्रीमती आशा कुमारी की विशेष उपस्थिति में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में 50 से अधिक पौधे लगाए गए। अभियान के दौरान अर्जुन, जामुन, देवदार, अनार, रीठा, बुरांश, अमरूद और कचनार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। #पर्यावरण संरक्षण का संदेश* पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। वे वायु को शुद्ध करने, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने, तापमान को संतुलित रखने तथा मिट्टी के कटाव को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ वर्षा जल के संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। विद्यालय प्रभारी सुनील जरियाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति प्रेम, मातृशक्ति के सम्मान और भावी पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा आने वाले समय में छाया, फल, स्वच्छ हवा और जीवन के लिए आवश्यक अनेक संसाधन प्रदान करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें और अपने परिवार तथा समाज को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जिम्मेदारी, अनुशासन और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। *विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहभागिता* इस अवसर पर वार्ड पंच श्रीमती हितेश कुमारी, श्रीमती शीला कुमारी, श्रीमती शशिकला, श्री दिनेश कुमार, श्रीमती कुंता देवी, श्री चरणदास, श्री अमित कुमार, श्री नवीन कुमार , विद्यालय को भूमि दान करने वाले श्री दौलत राम जी सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों पंकज, अरविंद, वर्षा, शानवी , वंशिका, भारती, दिया, नक्श, रुद्रांक्ष, मोनिका, भारती, मनीष और परवीन ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। बच्चों ने पौधों की देखभाल करने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी उपस्थित अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। विद्यालय प्रभारी सुनील जरियाल ने यह समस्त जानकारी साझा की। #वन विभाग के अधिकारियों का विशेष धन्यवाद* सुनील जरियाल ने पौधारोपण को कामयाब बनाने के लिए वन विभाग फॉरेस्ट रेंज मसरूंड के समस्त स्टाफ सदस्यों और वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया l *रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर श्री राजेश पठानिया जी* सहित , तनु कुमारी BO ,सुशील किश्तवाडिया वन रक्षक, विशाल कुमार वन रक्षक, सुरिन्दर कुमार, संजू कुमार इत्यादि का भी विशेष सहयोग हेतू समस्त क्लस्टर की और से पौधे उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया l जारीकर्ता सुनील जरियाल प्रभारी राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी #GPS #darkoti #district #Chamba #Forest #Department #education #department #Chamba #post #highlight
Chamba, Chamba | Sep 4, 2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर चंबा के मुख्य बाजार में शोभा यात्रा के दौरान
Chamba, Chamba | Sep 4, 2026
मंडी के पुलघराट में दर्दनाक हादसा: कार सुकेती नदी में गिरी, एक शव बरामद; अन्य की तलाश जारी मंडी के पुलघराट में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक कार अनियंत्रित होकर सुकेती नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वाहन से अब तक एक शव बरामद किया जा चुका है, जबकि कार में सवार अन्य लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। #Mandi #Pulgharat #SuketiRiver #RoadAccident #HimachalPradesh #MandiNews #BreakingNews
Chamba, Chamba | Sep 4, 2026