मंडी के पुलघराट में दर्दनाक हादसा: कार सुकेती नदी में गिरी, एक शव बरामद; अन्य की तलाश जारी
मंडी के पुलघराट में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। एक कार अनियंत्रित होकर सुकेती नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वाहन से अब तक एक शव बरामद किया जा चुका है, जबकि कार में सवार अन्य लोगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
#Mandi #Pulgharat #SuketiRiver #RoadAccident #HimachalPradesh #MandiNews #BreakingNews
Chamba, Chamba | Sep 4, 2026