केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2026) एवं सीबीएसई की मार्किंग व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज और कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला झामुमो ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।