सिकंदराराऊ: मटकोटा से एक युवक पर ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने का आरोप, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
मटकोटा से एक युवक ने ई-रिक्शा में लगी बैटरी चुरा ली। आरोप है कि बैटरी निकालने के बाद युवक ने उसे पास खड़ी एक ठेला पर रखा और ठेला के सहारे वहां से ले गया। इसके बाद आरोपी युवक ठेला को लेकर मंडी गांधीगंज पहुंचा। बैटरी चोरी करने के बाद वह ठेला को वहीं छोड़कर चला गया। ठेला को मंडी में छोड़कर जाते समय की उसकी हरकत वही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।