केशकाल: कलेक्टर ने किया केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने केशकाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां आंखों के ऑपरेशन की सुविधा के साथ ही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए और नए ऑपरेशन थियेटर के निर्माण के लिए स्थान का चिन्हांकन किया।