हरदोई" ₹500 दो या फिर चालान भरो?" बघौली चौराहे के वायरल वीडियो ने छेड़ दी बड़ी बहस.
हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र स्थित बघौली चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर है। वीडियो में एक युवक ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी से तीखे सवाल करता नजर आ रहा है।युवक का दावा है कि चौराहे पर ई-रिक्शा ,ईको वाहन व अन्य वाहन चालकों से कथित तौर पर प्रति वाहन ₹500 लेकर स्टैंड संचालित कराया जाता है। युवक आरोप लगाता है कि जो चालक पैसे देने से इनकार करता है, उसका चालान कर दिया जाता है। वीडियो में वह इसी कथित व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी से जवाब मांगता दिखाई देता है।वायरल वीडियो का सबसे चर्चित हिस्सा वह है, जहां युवक लगातार सवाल पूछता रहता है और पुलिसकर्मी उसका मोबाइल हटाने या छीनने की कोशिश करता नजर आता है। हालांकि वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले में आधिकारिक तौर पर कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। आखिर अगर सड़क पर नियम लागू कराने वालों पर ही सवाल उठने लगें, तो भरोसे की कसौटी पर जवाब कौन देगा?फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि वायरल आरोपों के पीछे की सच्चाई क्या है और जांच के बाद तस्वीर कितनी साफ हो पाती है।
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026