हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई एंबुलेंस चालक की मौत
हरदोई यातायात नियमों की अनदेखी, तेज गति, ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने में भ्रष्टाचार, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, नशे का प्रयोग, सड़क पर गड्ढे आदि कारणों से सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से इजाफा हो गया है। मंगलवार को लखनऊ पड़िया हाईवे कस्बा के पेट्रोल पंप के सामने एंबुलेंस चालक की टक्कर आगे चल रहा ट्रक से हो गई, जिसमें एंबुलेंस चालक का दर्दनाक निधन हो गया। इस घटना से परिजनों के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। कस्बा कछौना में संचालित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक एंबुलेंस वाहन चालक वसीम उर्फ भूरा पुत्र अशफाक उम्र 38 वर्ष निवासी तकिया कछौना बघौली से हॉस्पिटल आ रहा था, इसी दौरान लखनऊ पलिया हाईवे एनएच 731 पर दोपहर को पेट्रोल पंप कछौना सर्विस सेंटर के पास आगे चल रहे ट्रक में टक्कर से एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए, घायल चालक को स्थानीय लोग एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया, जहां पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बुजुर्ग माता-पिता का बुरा हाल है। मृतक की दो बेटियां व एक लड़का है। परिवार के सदस्य विलख-विलख कर रो रहें हैं।
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026