हैदरनगर: हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए पहले दिन चार नामांकन पत्र बिके, नामांकन शून्य
झारखंड के पलामू जिलार्न्तगत हुसैनाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 79 में चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रपत्र की बिक्री प्रारंभ हो गया है। पहला दिन शुक्रवार को चार बजे तक मात्र चार प्रपत्र की बिक्री की गई है, जबकि पहला दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। नामांकन के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के अधिकारी पूर्ण रूप से तैयार हैं।