हैदरनगर: अनुमंडल कार्यालय में हुसैनाबाद विधानसभा चुनाव को लेकर एसडीओ ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश
हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी डॉ कृष्ण कांत कनवाडिया ने बुधवार को 12 बजे दिन में सभी राजनीतिक दल के अलावा हुसैनाबाद प्रखंड के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय के सभागार में बैठक की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कांत कनवाडिया ने कहा कि चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है।