हैदरनगर: हुसैनाबाद के एल आर डी सी ने दर्जनों पूजा पंडालों का लिया जायजा, पूजा समिति के लोगों को दिए कई निर्देश
हुसैनाबाद के एल आर डी सी गौरांग महतो ने शुक्रवार की साम तीन बजे हुसैनाबाद, हैदर नगर व मोहम्म गंज प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों पूजा पंडालो का निरीक्षण किया। इस दौरान एल आर डी सी गौरांग महतो ने पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिया और दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस वैसे असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।