बहरागोड़ा: माटिहाना ओवरब्रिज पर दो बाइकों की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल, एक चालक फरार
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-49 स्थित माटिहाना ओवरब्रिज पर शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में गुड़ाबांधा के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हड़ियान गांव निवासी हीरो मुंडा (45) और भद्र मुंडा (37) खंडामौदा से घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।