डोमचांच: डोमचांच में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, दोनों चालक गंभीर
डोमचांच थाना क्षेत्र के एचएमटी होटल के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।