मांट: कार्तिक मास में ब्रज में आस्था का अद्भुत नजारा, नंगे पैर 84 कोस की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु
Mat, Mathura | Nov 6, 2026 कार्तिक मास के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी ब्रजभूमि में भक्ति का अनोखा उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु नंगे पैर 84 कोस की कठिन परिक्रमा पूरी कर रहे हैं। सुरीर क्षेत्र से गुजर रही परिक्रमार्थियों की टोली में महिलाओं का जज्बा खासतौर पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है