अररिया: फारबिसगंज में कॉस्मेटिक दुकानदार को गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने हथियार और गोली के साथ किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Feb 21, 2026 फारबिसगंज कोठीहाट चौक पर मंगलवार की देर शाम दुकान बंद करने के क्रम में कॉस्मेटिक दुकानदार अरुण केशरी को गोली मारकर घायल कर देने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से अपराधी की शिनाख्त कर सैफगंज वार्ड संख्या सात के रहने वाले 30 वर्षीय संतोष गोस्वामी पिता रघुनंदन गोस्वामी को चार देशी पिस्टल, तीन कारतूस, एक मैगजीन