अररिया: बेलवा सुपन टोला मे पति से विवाद होने पर महिला ने खुद व बच्चो को खिलाई जहरीली दवा, सभी सदर अस्पताल मे भर्ती
Araria, Araria | Jun 16, 2024 अररिया सदर थाना क्षेत्र के बेलवा सुपन टोल में पति से घरेलू विवाद होने के कारण महिला मंजू खातून ने खुद व अपने बच्चे को जहरीली दवा खिला दी । जब महिला अचेत होने लगी तो परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है ।जिसका इलाज डॉ नीरज कुमार की देखरेख में चल रहा है।