अररिया: शहर के जीरो माइल में एक अनियंत्रित टोटो पलटने से टोटो सवार महिला गम्भीर रूप से चोटिल व जख्मी इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 16, 2024 शहर के जीरोमाइल में एक अनियंत्रित टोटो पलटने से टोटो सवार महिला गंभीर रूप से चोटिल व जख्मी हो गई. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से चोटिल व जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला सदर प्रखंड क्षेत्र के घाट टोला बेलवा निवासी सैलुन खातून बताई जा रही है.