अररिया: आरएस थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थान से 10 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार न्यायालय में किया पेश
Araria, Araria | Jun 16, 2024 अररिया के आरएस थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से 10 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उनका मेडिकल सदर अस्पताल अररिया में रविवार को करवाया गया. मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है.