अररिया: अररिया एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से विभिन्न कांड के 14 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Jun 16, 2024 अररिया एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से विभिन्न कांड के 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने 78 लीटर देसी शराब, 28.875 लीटर अंग्रेजी शराब व 21.900 केजी गांजा बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने एक बाइक व 9 मोबाइल को भी बरामद किया है . वहीं जिले के विभिन्न थाना पुलिस ने अजामानतीय 9 व जमानतीय 5 वारंट का निष्पादन किया है .