रामगढ़ चौक: झिनौरा गांव में शराब के नशे में हंगामा करते युवक को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा
तेतरहाट थाना के झिनौरा गाँव से रविवार 9 बजे शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति शराब पीकर गाँव में हंगामा कर रहा था। उसकी इस हरकत से तंग आकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही गश्ती पर निकले पदाधिकारी एसआई सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है