लातेहार: तिरंगा यात्रा के जय घोष से गूंजा लातेहार शहर,राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ वातावरण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार द्वारा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यालय के भैया-बहनों एवं आचार्य-आचार्याओं ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की।