शिवहर: डीएम के निर्देश पर शिवहर समाहरणालय सभा कक्ष में सभी कर्मियों को आग से बचाव को लेकर किया गया जागरूक
अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आज डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर शिवहर समाहरणालय सभा कक्ष में पहुंचकर समाहरणालय के सभी विभाग के सभी कर्मियों को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया है. कहा गया है कि अगलगी की घटना होती है तो आग पर कैसे काबू पाया जाए इसको लेकर सभी कर्मियों को मॉक ड्रिल करके जागरूक किया गया है।