गिधौर: तारडीह के पास मवेशी को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग हुए घायल
Gidhaur, Jamui | May 9, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव के पास शनिवार को मवेशी को बचाने के प्रयास में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक सवार समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान तारडीह निवासी बहादुर यादव और विकास कुमार यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने 8 बजे बताया कि बहादुर यादव मवेशी लेकर जा रहे थे, तभी अचानक मवेशी विकास यादव की बाइक के सामने आ गया।