अशोक नगर: अशोकनगर में खाद्य के लिए लाइन में लगा किसान बेहोश, दो दिन से कर रहा था इंतज़ार, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले में खाद संकट को लेकर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच मंगलवार को दोपहर में 1 बजे एक किसान अचानक बेहोश हो गया। घटना डबल लॉक केंद्र पर उस समय हुई जब बड़ी संख्या में किसान खाद मिलने का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, बेहोश हुए किसान की पहचान ईसागढ़ ब्लॉक के किसान संघ मंत्री देवेंद्र सिंह लोधी के रूप में हुई है।