कटनी पुलिस ने छह महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। महाशिवरात्रि के दौरान सिद्ध बाबा रोड के पास जली हुई हालत में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई थी, जिसके बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जंगल से उठाकर दूसरे स्थान पर फेंक दिया था।
Huzur, Bhopal | Aug 6, 2026