कटनी *एक पौधा–हर नागरिक' का संकल्प लेकर उमड़ा जनसैलाब, अमकुही फिल्टर हाउस में 11हजार पौधों से महका अमृत हरित महाअभियान ,महापौर, निगमाध्यक्ष व निगमायुक्त ने किया पौधारोपण, जनभागीदारी से हरित कटनी के संकल्प को मिली नई ऊर्जा*
कटनी पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने और शहर के हरित भविष्य की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा संचालित "अमृत हरित महाअभियान" के अंतर्गत शुक्रवार को अमकुही फिल्टर प्लांट परिसर हरियाली के उत्सव का साक्षी बना। जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने एक साथ हजारों पौधों का रोपण कर "एक पौधा–हर नागरिक" के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।
Huzur, Bhopal | Aug 7, 2026