पटवारी संघ ने 3 अगस्त से जारी प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। कटनी में भी डीएम ऑफिस के बाहर पटवारियों अपनी प्रमोशन ओर अन्य मांगो को लेकर धरने पर बैठे हुए थे और धरना स्थगित होने के पहले डीएम ऑफिस के बाहर हनुमान चालीसा का पाठक करते हुए भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि सरकार को सद्बुद्धि दे।
हनुमान चालीसा करने के बाद पटवारियों ने बताया कि राजस्व मंत्री, प्रमुख सचिव, सचिव राजस्व एवं आयुक्त राजस्व के साथ लगातार हुई बैठकों और सकारात्मक चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया।
संघ के अनुसार 6 अगस्त को भोपाल में आंदोलन संचालन समिति, जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई।
Huzur, Bhopal | Aug 7, 2026