लोहरदगा: लोहरदगा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना, सांसद सुखदेव भगत ने लुथरन उच्च विद्यालय व विमेंस कॉलेज में किया झंडोत्तोलन
लोहरदगा जिले भर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का त्योहार भारी हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। चारों ओर आजादी के जश्न की धूम दिखाई दे रही है। हर खासो-आम तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। इस ऐतिहासिक अवसर पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे लोहरदगा के शहरी क्षेत्र स्थित लुथरन उच्च विद्यालय और विमेंस कॉलेज में एक भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन