सिराथू: पुलिस ने नगिया मई तिराहा से अपहरण कर शादी के लिए मजबूर करने के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सैनी थाना क्षेत्र के नगिया मई गाँव के तिराहे से गुरुवार दोपहर पुलिस ने एक फ़रार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया कुलदीप पुत्र रामधनी नगिया मई गाँव का रहने वाला है।थाने में अपहरण कर शादी के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज था।गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस अपने साथ थाने लाई और लिखापढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।