सिराथू: सयारा के दो दिवसीय उर्स का हुआ समापन, नातिया मुशायरा और कव्वाली सुनने के लिए जुटी भीड़
सिराथू तहसील क्षेत्र के मीठेपुर सयारा गांव में हर वर्ष दो दिनों का उर्स होता है।यह उर्स शाहिद मर्द शाह बाबा की मजार पर किया जाता है।मंगलवार और बुधवार को उर्स हुआ है।बुधवार बृहस्पतिवार देर रात तक कार्यक्रम चला है।यहां नातिया मुशायरा और कव्वाली का कंपटीशन होता है जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा होती है।सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा है।