सिराथू: अरई सुमेरपुर की घटना में 6 महीने से स्कूल से नदारत चल रही शिक्षिका को डीएम ने बर्खास्त करने के दिए निर्देश
बुधवार को मूरतगंज ब्लॉक के अरई सुमेरपुर में जिला अधिकारी दोपहर को अचानक प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।जहां पर एक शिक्षिका जो 6 माह से बिना किसी सूचना के स्कूल से नदारत चल रही थी बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।डीएम में एक शिक्षा मित्र का एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया है।