सिराथू: हमले में घायल शोरूम कर्मी की इलाज के दौरान मौत, सिराथू में सीओ ने बताया- विवाद के चलते गाँव के लोगों ने किया था हमला
सिराथू छेत्राधिकारी अवधेष विश्कर्मा ने गुरुवार दोपहर पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार रात महिंद्रा शोरूम कर्मचारी शिवलाल पर गुलामीपुर हाइवे ब्रिज पर हमला किया गया था।शिवलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई है।बताया कि हमलावर गाँव के रहनेवाले है।विवाद के चलते हमला किया गया था।सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया गया है।