सिराथू: भरवारी नगर पालिका कार्यालय के पास क्लीनिक के लिए दवाई लेकर जा रहे डॉक्टर की खून की उल्टी होने से हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका जोन कार्यालय के पास बुधवार रात एक व्यक्ति की खून की उल्टी हुई।इलाज के लिए एंबुलेंस से भेजा गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।मुगोरा गांव का रहने वाले कामता प्रसाद ने महेशपुर में अपना क्लीनिक खोल रखा था।भरवारी से दवाई लेकर वापस जा रहे थे इसी दौरान हादसा हुआ है। परिजनों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया।